लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, भूस्खलन के कारण पहाड़ से गिरे पत्थर, नौ लोगों की मौत, देखें हादसे का वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 16:55 IST

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सांगला-छितकुल मार्ग पर भूस्खलन के चलते कई चट्टानें आकर चलते टेंपो ट्रैवलर पर आकर गिर गईं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हुआ है। सांगला-छितकुल मार्ग पर भूस्खलन के चलते कई चट्टानें टेंपो ट्रैवलर पर आकर गिर गईं। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है और चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन के कारण बड़ा हादसा हुआ है। किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल मार्ग पर भूस्खलन के चलते पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने लगे। जिसकी चपेट में एक टेंपो ट्रैवलर आ गई। जिसमें सवार नौ लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूस्खलन के चलते पुल भी टूट गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर करीब 1ः30 बजे सांगला छितकुल मार्ग पर पर बटेसरी के नजदीक बड़े-बड़े पत्थर गिरने शुरू हुए। इस दौरान वहां से गुजर रही एक टेंपो ट्रैवलर गाड़ी चपेट में आ गई। गाड़ी का नंबर एचआर 55 एसी 9003 था। इसमें सवार 11 लोगां में से 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अलग-अलग जगह के हैं। बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर रह-रहकर शनिवार से भूस्खलन हो रहा है। 

गाड़ी में सवार लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं और दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आए थे। ये लोग छितकुल से सांगला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ पर से पत्थरों की बारिश होने लगी। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे के काफी देर बाद तक पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण बचाव व राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। 

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की गई है। घटनास्थल पर बास्पा नदी पर बना पुल भी टूट गया है। साथ ही यहां पर खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कुछ मकान भी चपेट में आ गए हैं। 

टॅग्स :भूस्खलनहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos