लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : आगामी त्योहार के दौरान कोविड निगेटिव रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य

By भाषा | Updated: August 6, 2021 23:22 IST

Open in App

शिमला, छह अगस्त हिमाचल प्रदेश की सरकार ने ‘श्रावण अष्टमी नवरात्र’ के दौरान राज्य के मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट या पूर्ण टीकाकरण प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया है। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि जो लोग नौ अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले ‘श्रावण अष्टमी नवरात्र’ त्योहार के दौरान विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने जाने को इच्छुक हैं उन्हें राज्य और जिले की सीमा पर पूर्ण टीकाकरण प्रमाण पत्र (टीके की दोनों खुराक लेने का) या अधिकतम 72 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह फैसला कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर की चिंता के मद्देनजर उठाया गया है। सिंह ने कहा कि इस दौरान सभी राज्यों के विभिन्न मंदिरों और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ जमा होने की संभावना है।

आदेश में कहा कि सीमित स्थान पर में ऐसे समागन ‘बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलने का कारण बन सकता है और राज्य और देश के कई हिस्सों में संक्रमण फैल सकता है।

उन्होंने कहा कि मेला अधिकारी और मेला पुलिस अधिकारी इस अवधि में ‘मास्क नहीं तो दर्शन नहीं’ नीति का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। सिंह ने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वारा पर तापमान मापने की व्यवस्था सुनिश्चित की की जानी चाहिए और हाथ धोने या सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल