लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 01:00 IST

Open in App

शिमला/श्रीनगर/कोहिमा, चार नवंबर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती किये जाने के बाद बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और नगालैंड ने भी मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 4.60 रुपये प्रति लीटर वैट घटाने की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में अब पेट्रोल 12 रुपये प्रति लीटर तक, जबकि डीजल 17 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा।

वहीं, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों पर सात-सात रूपये प्रति लीटर की कटौती की है। केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

नगालैंड सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की। मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने कहा कि इस कटौती के साथ ही राज्य में पेट्रोल 12 रुपये, जबकि डीजल 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल