लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश ऊंची जातियों के लिए आयोग के गठन पर कर रहा है विचार: ठाकुर

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:35 IST

Open in App

शिमला , 10 अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ऊंची जातियों के वास्ते एक आयोग के गठन पर गंभीरता से विचार कर रही है।

विधानसभा में प्रश्न काल के शीघ्र बाद शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य द्वारा व्यवस्था के प्रश्न के तहत उठाये गये मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पहले ही सवर्ण आयोग का गठन कर दिया है और यह पहाड़ी राज्य भी इसके गठन पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सवर्ण आयोग के गठन की मांग कर रहे एक संगठन के प्रतिनिधियों से उन्होंने इस संबंध में कोई आंदोलन नहीं करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि वे अपना मुद्दा पहले ही सरकार के सामने रख चुके हैं और सरकार भी सवर्ण आयोग के गठन पर गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन के दौरान समाज के एक वर्ग के विरूद्ध नारे लगाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे