हिमाचल प्रदेश: सरकार ने किए 4 आईएएस, 4 आईपीएस और 8 एचएएस अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By आजाद खान | Updated: January 22, 2023 12:45 IST2023-01-22T12:13:44+5:302023-01-22T12:45:05+5:30

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी का भी ट्रांस्फर हुआ है और उन्हें जुन्गा से हटाकर शिमला की जिम्मेदारी दी गई है।

Himachal Pradesh Govt transferred 4 IAS 4 IPS and 8 HAS officers these officers got new responsibilities see list | हिमाचल प्रदेश: सरकार ने किए 4 आईएएस, 4 आईपीएस और 8 एचएएस अफसरों के तबादले, इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlightsहिमाचल प्रदेश में सरकार ने 16 अधिकारियों के तबादले किए है।इस तबादले में आईएएस, आईपीएस और एचएएस अफसरों शामिल है। बताया जा रहा है कि तबादले का आदेश शनिवार देर रात आई है।

शिमला:हिमाचल प्रदेश के सरकार ने शनिवार को 16 अधिकारियों का तबादले का एलान किया है। इस तबदले में चार-चार आईएएस और आईपीएस अधिकारी और आठ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल है। 

यही नहीं राज्य में तीन बड़े पुलिस अफसरों के भी तबादले हुए है। इस तबादले में पहली बटालियन जुन्गा के कमांडेंट आईपीएस अधिकारी संजीव गांधी का भी ट्रांस्फर हुआ है और उन्हें जुन्गा से हटाकर शिमला में लगाया गया है। 

इन अधिकारियों का हुआ है ट्रांस्फर 

शनिवार देर रात को जारी किए गए आदेश में आईएएस अधिकारियों में सचिव प्रशासनिक सुधार सी पालरासु को सचिव सहकारिता का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह ब्रसकोन जिन्हें अभी तक कोई पद नहीं मिला था, उन्हें विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग दिया गया है। इससे पहले हरबंस सिंह पिछली सरकार में निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को संभाला था। 

इसके अलावा विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान निवेदिता नेगी को एडीसी मंडी को संभालने को कहा गया है और एमपी गुज्जर को एडीसी ऊना नियुक्ति किया गया है। 

इन एचएएस अधिकारियों को मिली है नई जिम्मेदारी

वहीं अगर बात करेंगे एचएएस अधिकारियों की तो अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर सुखदेव सिंह को एमडीएचपी बैकवर्ड क्लास फाइनांस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन की जिम्मेदारी मिली है। एसडीएम अम्ब मदन कुमार को रजिस्ट्रार क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी, अंडर ट्रांसफर विवेक महाजन को एसडीएम अम्ब, एस डीएम डलहौजी जगन ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन, एसडीएम संगड़ाह बिक्रम सिंह को संयुक्त सचिव जनजातीय विकास, अंडर ट्रांसफर अनिल कुमार को एसडीएम डलहौजी, एसी टू डीसी नाहन मुकेश को एसडीएम ठियोग और पोस्टिंग का इंतजार कर रहे कमल देव को सचिव एक्स सर्विसमैन कार्पोरेशन हमीरपुर के पद पर तैनाती की गई है। 

सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों का भी किया है तबादला

ऐसे में सरकार ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर संजीव कुमार गांधी को शिमला का एसपी बनाया है और साक्षी वर्मा को कुल्लू के एसपी का पद दिया है। यही नहीं गौरव चंद डीआईजी टीटीआर व शिमला की एसपी मोनिका भटुंगरु को फर्स्ट एचपीएपी जुन्गा में कमांडेंट को संभालने को दिया गया है। 

इस हालत में संभावना यह भी जताई जा रही है कि सीएम के दिल्ली से वापस लौटने के बाद कई और तबादले हो सकते है। ऐसे में एसपी और डीसी के अधिकारियों के भी ट्रांस्फर हो सकते है। 
 

Web Title: Himachal Pradesh Govt transferred 4 IAS 4 IPS and 8 HAS officers these officers got new responsibilities see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे