लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

By भाषा | Updated: December 14, 2020 13:39 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की कार सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर फिसलकर सड़क से उतर गई । हालांकि वह इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 65 (हैदराबाद-विजयवाड़ा) पर हुई इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार चालक ने कार का स्टेयरिंग अचानक बायीं ओर मुड़ दिया जिससे वह अपना नियंत्रण वाहन से खो बैठा और कार सड़क से फिसल गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर हुई। राज्यपाल हैदराबाद से नलगोंडा जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हालांकि उन्होंने दूसरे वाहन का इस्तेमाल करते हुए अपनी आगे की यात्रा जारी रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब