लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एनजीटी से कहा, मैकलॉडगंज में नई इमारतों के निर्माण को मंजूरी नहीं दी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर हिमाचल प्रदेश की सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को सूचित किया है कि कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैकलॉडगंज में नई इमारतों के निर्माण को मंजूरी नहीं दी गई है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की पीठ को धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त ने अवगत कराया कि मौके पर किए गए सत्यापन संबंधी रिपोर्ट के बाद नगर निकाय ने मैकलॉडगंज में निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगा दी है।

हालांकि, 18 वाणिज्यिक इकाइयों को अनुमति/पूर्ण प्रमाण पत्र धर्मशाला नगर निगम द्वारा दिया गया है जिनमें दो वाणिज्यक इमारतों के लिए ऑनलाइन निर्माण योजना और चार वाणिज्यिक इमारतों के लिए ऑफलाइन योजना मंजूरी शामिल है।

पीठ को बताया गया, ‘‘ हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मैकलॉडगंज और मनाली में होटल या गेस्ट हाउस बनाने के लिए कोई नई मंजूरी या अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है और न ही इन दोनों स्थानों पर नए निर्माण की मंजूरी तब तक दी जाएगी जब तक ठोस कचरा प्रबंधन और जलापूर्ति की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती।’’

गौरतलब है कि एनजीटी ने वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश के हरित, वन या मुख्य क्षेत्रों में और राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन मीटर के दायरे में किसी भी निर्माण पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है