लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘‘सामान्य वर्ग’ के लिए आयोग अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:54 IST

Open in App

धर्मशाला, 10 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर राज्य में भी ‘‘सामान्य वर्ग’’ के लिए शुक्रवार को आयोग की घोषणा की।

धर्मशाला में आयोजित राज्य विधानभा के सत्र में ठाकुर द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के कुछ मिनटों के बाद ही फैसले को औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया।

एक पन्ने की अधिसूचना में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ‘सामान्य वर्ग आयोग’’ का गठन कर प्रसन्नता हो रही है। इस आयोग के संविधान और कार्यक्षेत्र की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।’’

ठाकुर ने कहा कि आयोग के गठन का फैसला सामान्य वर्ग की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक निकाय का गठन करने की लंबे समय से लंबित मांग पर विचार करने के बाद किया गया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में- शीतकालीन सत्र धर्मशाला में चल रहा- बताया कि इसी तरह का आयोग बिहार और मध्यप्रदेश में गठित किया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि, बिहार में आयोग को भंग कर दिया गया, लेकिन मध्य प्रदेश में यह अब भी कार्यरत है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बड़ी संख्या में मौजूद इन प्रतिनिधियों ने विधनसभा के बाहर आयोग की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान