लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘‘सामान्य वर्ग’ के लिए आयोग अधिसूचित किया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:59 IST

Open in App

धर्मशाला, 10 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘सामान्य वर्ग’ की शिकायतों को सुनने के लिए शुक्रवार को आयोग गठित करने की घोषणा की।

हिमाचल प्रदेश में पहले ही अनुसूचित जाति आयोग कार्यरत है और इस समय शिमला के पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप इसके अध्यक्ष हैं।

धर्मशाला में आयोजित राज्य विधानभा के सत्र में ठाकुर द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के कुछ मिनटों के बाद ही फैसले को औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया।

एक पन्ने की अधिसूचना में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ‘सामान्य वर्ग आयोग’’ का गठन कर प्रसन्नता हो रही है। इस आयोग के संविधान और कार्यक्षेत्र की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।’’

ठाकुर ने कहा कि आयोग के गठन का फैसला सामान्य वर्ग की शिकायतों को सुनने एवं उनका निस्तारण के लिए एक निकाय का गठन करने की लंबे समय से लंबित मांग पर विचार करने के बाद किया गया।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि इसी तरह का आयोग बिहार और मध्यप्रदेश में गठित किया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि, बिहार में आयोग को भंग कर दिया गया, लेकिन मध्य प्रदेश में यह अब भी कार्यरत है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो