लाइव न्यूज़ :

हिमाचल चुनावः 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू, 55 लाख से अधिक मतदाता आज 412 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

By अनिल शर्मा | Updated: November 12, 2022 09:50 IST

मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। एक चरण में 68 सीटों पर हो रहे चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे कुल 121,409 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें 1,136 शताब्दी वर्ष वाले भी शामिल हैं।2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57% मतदान हुआ था।   प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं जिनमें 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला मतदाता हैं।

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 55 लाख से अधिक मतदाता आज 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां शनिवार को एक ही चरण में मतदान होंगे। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 67 कंपनियों और 11,500 से अधिक राज्य पुलिस कर्मियों सहित लगभग 30,000 सुरक्षाकर्मियों को मतदान के शांतिपूर्ण संचालन के लिए तैनात किया गया है। लगभग 50,000 सरकारी कर्मचारी मतदान ड्यूटी पर हैं। 7881 मतदान केंद्रों में से, 981 गंभीर हैं और 901 को संवेदनशील हैं। चंबा जिले के भरमौर आदिवासी एसी के चास्क भटोरी एक ऐसा मतदान केंद्र है जहां मतदान दल को 14 किमी पैदल चलना पड़ता है।

 प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं जिनमें 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा, कुल 38 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 7,235 और शहरी इलाकों में 646 सहित 7,884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। चुनाव आयोग द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में तीन सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57% मतदान हुआ था।  कुल 121,409 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें 1,136 शताब्दी वर्ष शामिल हैं। शनिवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करने वालों में 67,559 सेवाकर्मी और 22 एनआरआई भी शामिल हैं।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022चुनाव आयोगBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह