हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों के रुझान आए सामने, बीजेपी 36 सीटों पर आगे, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2022 09:07 IST2022-12-08T08:57:25+5:302022-12-08T09:07:57+5:30

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और पहले एक घंटे में सभी 68 सीटों के शुरुआती रुझान भी सामने आए हैं।

Himachal Pradesh Election results update BJP leading on 36 seats in early trends, congress on 32 | हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों के रुझान आए सामने, बीजेपी 36 सीटों पर आगे, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsहिमाचल प्रदेश से आए शुरुआती रुझान में भाजपा 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।कांग्रेस 32 सीटों पर आगे है, ये रुझान सुबह 8.55 बजे तक के हैं।आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है, रुझानों में अभी उसका खाता नहीं खुला है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती का काम सुबह 8 बजे शुरू हुआ। शुरुआती एक घंटे में ही सभी 68 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझान में हिमाचल प्रदेश में भाजपा 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस 32 सीट पर आगे चल रही है।

मतगणना के तहत सबसे पहले मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। वहीं, ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। 

इस बार भी भाजपा सत्ता पर अपनी पकड़ कायम रखने की उम्मीद कर रही है। वहीं, कांग्रेस को भी हिमाचल में जीत की उम्मीद है। पार्टी के पुनरुद्धार के लिए भी यह जीत बहुत जरूरी है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उसने चुनाव में केवल हार का सामना किया है। 

इसके अलावा, आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल पर सत्ता एक पार्टी से दूसरी पार्टी के हाथ में जाने का रिकॉर्ड है। ऐसे में भाजपा ने इस बार रिवाज बदलने का नारा भी दिया था। 

हिमाचल प्रदेश में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें भाजपा नेता और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। 

हिमाचल में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। राज्यभर से निर्वाचन अधिकारियों को छह दिसंबर तक कम से कम 52,859 (लगभग 87 प्रतिशत) डाक मतपत्र प्राप्त हुए, जो 2017 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक हैं। 2017 में कुल 45,126 डाक मतपत्र मिले थे। 

(भाषा इनपुट)

 

Web Title: Himachal Pradesh Election results update BJP leading on 36 seats in early trends, congress on 32

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे