लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों के लिए चुनाव सात अप्रैल को

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:39 IST

Open in App

शिमला, 13 मार्च हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों और छह नगर पंचायतों के लिए चुनाव सात अप्रैल को होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस आशय की घोषणा की।

आयोग ने धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों तथा चिरगांव, नेवड़ा, अनी, निरमंद, कंडाघाट और अमब नगर पंचायतों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

धर्मशाला के अलावा अन्य तीन नगर निगम और छह नगर पंचायत नवगठित हैं और उनमें पहली बार चुनाव हो रहा है।

धर्मशाला नगर निगम का गठन 2015 में हुआ था।

राज्य निर्वाचन आयुक्त पार्थसरथी मिश्रा द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन 22 से 24 मार्च तक सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक भरा जा सकेगा।

नामांकन पत्रों की छंटनी 25 मार्च को होगी और 27 मार्च को सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, आवश्यकतानुसार सात अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही वोटों की गिनती की जाएगी और परिणाम की घोषणा होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया