Dehra Bye Election: सीएम की पत्नी पहुंची विधानसभा, कमलेश ठाकुर ने 9399 वोटों से जीती चुनाव

By धीरज मिश्रा | Updated: July 13, 2024 13:38 IST2024-07-13T13:13:58+5:302024-07-13T13:38:51+5:30

Dehra Bye Election: हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है

Himachal Pradesh Dehra Bye Election Bye Election to Assembly KAMLESH THAKUR | Dehra Bye Election: सीएम की पत्नी पहुंची विधानसभा, कमलेश ठाकुर ने 9399 वोटों से जीती चुनाव

Photo credit twitter

HighlightsDehra Bye Election: 9399 वोटों से जीती कमलेश ठाकुर विधानसभा में सीएम पति के साथ आएंगी नजर कांग्रेस पहली बार देहरा विधानसभा सीट जीतने में हुई कामयाब

Dehra Bye Election:हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ ही अब कमलेश ठाकुर अपने पति सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ विधानसभा में दिखाई देंगी। कमलेश के पति प्रदेश में मुख्यमंत्री हैं। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि कांग्रेस ने देहरा सीट पर पहली बार जीत हासिल की है।

चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को कमलेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दिन के लिए दिन-रात काम किया। मैं इसका सारा श्रेय उन लोगों को दूंगी जो पूरे समय पार्टी के साथ खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है।

भारतीय चुनाव आयोग के डेटा अनुसार, देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पहले नंबर पर रही हैं। उन्हें कुल 32737 वोट मिले। उन्होंने 9399 वोटों से चुनाव जीता। दूसरे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह रहें। उन्हें 23338 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सुलेखा चौधरी रहीं, उन्हें महज 171 वोट मिला।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कांगड़ा के ढलियारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया, क्योंकि देहरा विधानसभा सीट से कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था।

नोटा को मिले इतने वोट

निर्दलीय प्रत्याशी अरुण अंकेश स्याल को 67, अधिवक्ता संजय शर्मा को 43 व सुलेखा चौधरी को 171 मिले। वहीं, कुल 150 ने नोटा का बटन दबाया।

भाजपा से लड़े और हार गए

कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर से हारने वाले बीजेपी उम्मीदवार होशियार सिंह कभी इस सीट से चुनाव जीतते आए हैं। साल 2017 और 2022 में देहरा से होशियार सिंह दो बार निर्दलीय विधायक चुने गए। लेकिन इस बार उपचुनाव में होशियार सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा।उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

Web Title: Himachal Pradesh Dehra Bye Election Bye Election to Assembly KAMLESH THAKUR

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे