लाइव न्यूज़ :

Lockdown: हिमाचल प्रदेश में सुबह की सैर करने वालों के लिए कर्फ्यू में दी जाएगी ढील, कांगड़ा में खुलेंगी दुकानें

By भाषा | Updated: April 26, 2020 05:39 IST

शनिवार को जारी एक आदेश में कांगड़ा के जिलाधिकारी राकेश प्रजापति ने कहा कि मॉल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, शराब की दुकानें, रेस्तरां, होटल, कैफे और खाने पीने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें सोमवार से सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन मई तक राज्य में कर्फ्यू लागू रहने का संकेत शनिवार को दिया। ठाकुर ने कर्फ्यू में रोजाना दी जाने वाली ढील को सोमवार से तीन घंटे से बढ़ाकर साढ़े पांच घंटे करने की घोषणा की है जिसमें डेढ़ घंटे की रियायत सुबह की सैर करने वालों को मिल सकेगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन मई तक राज्य में कर्फ्यू लागू रहने का संकेत शनिवार को दिया। ठाकुर ने कर्फ्यू में रोजाना दी जाने वाली ढील को सोमवार से तीन घंटे से बढ़ाकर साढ़े पांच घंटे करने की घोषणा की है जिसमें डेढ़ घंटे की रियायत सुबह की सैर करने वालों को मिल सकेगी।

उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बातचीत में ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू से राज्य की अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा, “तीन मई के बाद कर्फ्यू और लॉकडाउन हटने पर आर्थिक गतिविधियों को फिर से चालू करने के लिए एक उचित कार्य योजना बनाना आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राज्य में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है इसलिए सरकार ने सोमवार से कर्फ्यू के नियमों में कम से कम साढ़े पांच घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है।

यह निर्णय अधिक संक्रमित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट) में लागू नहीं होगा। इसी बीच राज्य के कांगड़ा जिले में प्रशासन ने सोमवार से कर्फ्यू में ढील देकर दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान खोलने के निर्णय लिया।

शनिवार को जारी एक आदेश में कांगड़ा के जिलाधिकारी राकेश प्रजापति ने कहा कि मॉल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, शराब की दुकानें, रेस्तरां, होटल, कैफे और खाने पीने की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें सोमवार से सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान दुकानदारों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाहिमाचल प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो