लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के बजट को 'दिशाहीन' करार दिया

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:33 IST

Open in App

शिमला, छह मार्च हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पेश किये गए राज्य के बजट को ''दिशाहीन'' करार देते हुए कहा कि सरकार लोगों को बढ़ती महंगाई से निजात दिलाने में नाकाम रही है।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा में पेश किया गया बजट ''अधूरा दस्तावेज'' है, जिसमें राज्य की जनता से झूठे वादे किये गए हैं।

उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार ने विधानसभा में जो बजट घाटा पेश किया है, उसमें राज्य के कुल कर्ज और वित्तपोषण के बीच अंतराल का कोई जिक्र नहीं हैं।

ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा में चौथी बार बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिये 50,192 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जो कोविड-19 संकट के बावजूद पिछले बजट से 1,061 करोड़ रुपये अधिक है।

अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भले ही कर-रहित बजट पेश करने का दावा कर रहे हों लेकिन इस बात की संभावना भी है कि सरकार वित्तीय घाटे से निपटने के लिये साल के बीच में कर लगा दे।

उन्होंने कहा, ''राज्य की विकास दर नकारात्मक रही है लेकिन मुख्यमंत्री ने पुरानी योजनाओं को नए कलेवर में पेश करके जनता को लुभाने का प्रयास किया है। बजट दिशाहीन और अधूरा दस्तावेज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए