लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश : गुपचुप नियुक्तियां के मुद्दे कांग्रेस विधायकों का विधानसभा से बहिर्गमन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:55 IST

Open in App

शिमला, चार अगस्त हिमाचल प्रदेश में गुपचुप तरीके से नियुक्तियों के आरोपों पर चर्चा के लिये स्थगन प्रस्ताव पेश करने की अनुमति नहीं मिलने पर बुधवार को कांग्रेस विधायक विधानसभा से बहिर्गमन कर गए।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक प्रश्नकाल को बाधित कर मुद्दे पर चर्चा के लिये स्थगन प्रस्ताव पेश करने की मांग करने लगे।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक आशा कुमारी, इंदर दत्त लखनपाल और धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार कथित तौर पर गुपचुप तरीके से नियुक्तियां कर बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खेल रही है।

हालांकि विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस को स्थगन प्रस्ताव पेश करने की अनुमति नहीं दी। इसपर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया और विरोधस्वरूप सदन से बाहर चले गए।

परमार ने कहा कि कांग्रेस ने नियम 62 के तहत स्थगन प्रस्ताव के लिए कोई नोटिस नहीं दिया।

मुख्यमंत्री व नेता सदन जयराम ठाकुर ने कहा कि नियम 62 के तहत स्थगन प्रस्ताव केवल तत्काल सार्वजनिक महत्व के मामले के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी नियुक्तियां नियमानुसार की जा रही हैं। कांग्रेस विधायक बताएं कि उसके शासन काल में कितनी नियुक्तियां गुपचुप तरीके से हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं