लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाह, प्रधान से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 6, 2021 22:34 IST

Open in App

शिमला, छह जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और कोविड-19 के खिलाफ जंग में राज्य की मदद के लिये शुक्रिया अदा किया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि ठाकुर ने नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से अलग-अलग वार्ता की।

प्रधान के साथ अपनी मुलाकात के दौरान राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के दौरान ठाकुर ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में आधे टन के 10 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक स्थापित किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड के तहत राज्य को 300 ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध कराने का भी आश्वासन मिला है जिससे ऑक्सीजन क्षमता में और वृद्धि होगी। प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने 1000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर भी राज्य को देने का आश्वासन दिया है जिनमें से 500 पहले ही प्राप्त हो चुके हैं और शेष आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू