लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: ट्रैकिंग पर गए IIT रुड़की के 35 बच्चे समेत 50 ट्रैकर सुरक्षित  

By धीरज पाल | Updated: September 25, 2018 16:08 IST

मालूम है कि भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वायु सेना ने एक बयान में कहा कि व्यास नदी उफान पर है और लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे। 

Open in App

शिमला, 25 सितंबर:हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम की वजह से लोगों को भारी त्रासदी का समाना करना पड़ रहा है। लाहौल-स्पीति में ट्रैकिंग पर गए आईआईटी रुड़की के 35 बच्चे समेत 50 ट्रैकर सुरक्षित हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि ट्रैकिंग पर गए आईआईटी के 35 बच्चे समेत 50 ट्रैकर को सुरक्षित है।  इससे पहले इन सभी ट्रैकर की लापात होने की खबरें आ रही थी।  

इससे पहले बताया लाहौल-स्फीति में आईआईटी रुड़की के 35 बच्चों ट्रैकिंग पर लापता हो गए थे। इसके अलावा 15 ट्रैकर और भी शामिल थे जिनकी लापता होने की खबरें आ रहीं थी। आईआईटी रुड़की के छात्र के एक पिता ने जानकरी दी थी कि उनका बेटा ट्रैकिंग पर गया लड़के की कोई खबर नहीं मिली। 

 देश की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने जानकारी दी है कि लापता 50 ट्रैकर सुरक्षित हैं।  हिमाचल प्रदेश में नदियां ऊफान पर हैं, हवाओं के साथ तेज बारिश और भूस्खलन से आम-जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पर्यटन करने गए लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ताजा मीजिया रिपोट्स के मुताबकि हिमाचल के लाहौल-स्पीति में लगभग अभी 700 लोग अधिक लोग फंसे हुए हैं। इससे पहले चंबा जिले में वायु सेना ने एक बड़ा ऑपरेशन किया था। इस ऑपरेशन में फंसे ज्यादातर लोगों वायु सेना द्वारा बचाया जा रहा है।  

मालूम है कि भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश के कई हिस्से में जनजीवन प्रभावित हुआ है। वायु सेना ने एक बयान में कहा कि व्यास नदी उफान पर है और लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे।  सरसावा में पश्चिमी वायु कमान की माइटी आर्मर इकाई के हेलिकॉप्टर ने फंसे लोगों को निकालने के लिए उड़ान भरी। 

बयान में कहा गया कि पायलट स्कवाड्रन लीडर विपुल गुप्ता और सह पायलट धीमन ने इस अभियान में साथ दिया। घटनास्थल पर हेलिकॉप्टर पहुंचा और ब्यास नदी पर एक टापू में फंसे 19 लोगों को बचाया गया।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं