लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गृह पृथक-वास किट की शुरुआत की, कहा-महामारी युद्ध से कम नहीं है

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:57 IST

Open in App

शिमला, 22 मई कोविड-19 महामारी को ‘‘युद्ध से कमतर नहीं’’ बताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को गृह पृथक-वास में रह रहे संक्रमित मरीजों के लिए 'किट' की शुरुआत की।

किट में ‘च्यवनप्राश’, ‘काढ़ा’, मास्क, सैनिटाइजर, दवाएं, मुख्यमंत्री का संदेश आदि शामिल हैं। ये किट गृह पृथक-वास में रहने वाले कोविड-19 रोगियों को मुहैया करायी जाएगी।

राज्य में 31 हजार उपचाराधीन मरीजों में से करीब 90 फीसदी गृह पृथक-वास में हैं।

मुख्यमंत्री ने गृह पृथक-वास में रह रहे मरीजों के तेजी से स्वास्थ्य लाभ के लिए ‘हिमाचल कोविड देखभाल’ मोबाइल एप्लीकेशन की भी शुरुआत की।

‘ई संजीवनी विशेषज्ञ ओपीडी’ मोबाइल एप्लीकेशन की भी शुरुआत की गई जिसमें एम्स बिलासपुर के करीब 70 चिकित्सक टेली मेडिसिन सेवा के जरिए राज्य के लोगों को परामर्श देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे