लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:44 IST

Open in App

शिमला, 30 नवंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कई नयी परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी, हिमाचल प्रदेश (स्थापना एवं नियमन) विधेयक, 2021 को राज्य विधानसभा के आगामी सत्र में पेश करने को मंजूरी दी।

मंडी संसदीय क्षेत्र और राज्य के तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाल में उपचुनाव हारने के बाद मंत्रिमंडल की यह दूसरी बैठक थी।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने कक्षा पहली, तीसरी, छठी और नौवीं के स्कूली छात्रों को 'अटल स्कूल वर्दी योजना' के तहत स्कूल बस्ते की खरीद, आपूर्ति और वितरण को भी मंजूरी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने मंडी जिले के द्रांग एवं सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्रों में दो नये प्राथमिक विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी। इन दो स्कूलों के अलावा चंबा जिले के चार अन्य गांवों में नये प्राथमिक स्कूल खोलने की भी मंजूरी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो