लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव: लोकसभा की एक, विधानसभा की तीन सीटों के लिए मतगणना शुरू

By भाषा | Updated: November 2, 2021 09:53 IST

Open in App

शिमला, दो नवंबर हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा सीटों के लिए हाल में हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।

मंडी संसदीय क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए 25 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी पलरासु ने बताया कि मंडी सीट के लिए 11 मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जबकि तीन सामान्य पर्यवेक्षकों को फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई सीटों के लिए नियुक्त किया गया है।

इनके अलावा, प्रत्येक मतगणना पटल के लिए एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। सीईओ ने बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूसों पर रोक लगा दी गई है।

मंडी संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 30 अक्टूबर को हुए थे। मंडी में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, हालांकि दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह और करगिल युद्ध के नायक रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है।

विधानसभा की तीन सीटों के लिए 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जुब्बल-कोटखाई में निर्दलीय उम्मीदवार चेतन सिंह ब्रगटा, कांग्रेस के रोहित ठाकुर और भाजपा की नीलम सरायक को कड़ी टक्कर दे सकते हैं, जहां निर्दलीय उम्मीदवार सुमन कदम सहित चार उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

अर्की से भाजपा के रतन सिंह पाल और कांग्रेस के संजय मुख्य दावेदार के तौर पर नजर आ रहे हैं, जहां निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम भी किस्मत आजमा रहे हैं। फतेहपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के बलदेव ठाकुर और कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया के बीच होने की संभावना है।

मौजूदा सांसदों, विधायकों के निधन के बाद सीटें खाली होने के कारण उपचुनाव हुए थे। मंडी सीट भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी, जो 17 मार्च को दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर मृत पाए गए थे।

राज्य के पूर्व मंत्री और फतेहपुर के कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया, पूर्व मंत्री और जुब्बल-कोटखाई के विधायक नरिंदर बरागटा और पूर्व मुख्यमंत्री और अर्की से विधायक वीरभद्र सिंह का क्रमश: फरवरी, जून और जुलाई में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं