हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : शाम पांच बजे तक जुब्बल-कोटखाई में 65.1 प्रतिशत, मंडी में 49.83 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:14 IST2021-10-30T20:14:06+5:302021-10-30T20:14:06+5:30

Himachal Pradesh by-elections: 65.1 percent in Jubbal-Kotkhai, 49.83 percent in Mandi till 5 pm | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : शाम पांच बजे तक जुब्बल-कोटखाई में 65.1 प्रतिशत, मंडी में 49.83 प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : शाम पांच बजे तक जुब्बल-कोटखाई में 65.1 प्रतिशत, मंडी में 49.83 प्रतिशत मतदान

शिमला, 30 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शाम पांच बजे तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 66.1 प्रतिशत और मंडी लोकसभा सीट पर सबसे कम 49.83 प्रतिशत मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ी।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक मंडी में 49.83 प्रतिशत जबकि फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए क्रमश: 62.4 प्रतिशत, 61.33 प्रतिशत और 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ।

मंडी लोकसभा क्षेत्र में 12,99,756 मतदाता हैं, वहीं, फतेहपुर में 87,222, अर्की में 92,609 और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 70,965 पात्र मतदाता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 2,484 मतदान केन्द्र तथा 312 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन चारों सीट पर उप चुनाव, मौजूदा सांसद और विधायकों के निधन के चलते कराए जा रहे हैं। इन सभी सीटों के लिए मतगणना दो नवंबर को की जाएगी। मंडी लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार और तीन विधानसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जुब्बल-कोटखाई को छोड़कर सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा के बागी उम्मीदवार चेतन सिंह बरागटा निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें मंडी सीट के उपचुनाव पर हैं क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है।

भाजपा ने कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है। प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal Pradesh by-elections: 65.1 percent in Jubbal-Kotkhai, 49.83 percent in Mandi till 5 pm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे