हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:33 IST2021-10-30T23:33:57+5:302021-10-30T23:33:57+5:30

Himachal Pradesh by-elections: 100% polling at world's highest polling station | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर शत प्रतिशत मतदान

शिमला, 30 अक्टूबर दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र और समुद्रतल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश के ताशिगांग गांव में तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे होने के बावजूद शनिवार को शत प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां पंजीकृत सभी 47 मतदाताओं - 29 पुरुष और 18 महिलाओं- ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा पांच चुनाव अधिकारियों ने भी सहायक पीठासीन अधिकारी को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र दिखाकार ताशिगांग में ही मतदान किया।

ताशिगांग में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाली ताशी चोंजोम ने कहा कि मतदान के जरिये लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभा कर वह प्रसन्न हैं। हम सभी को मतदान करना चाहिए।

गौरतलब है कि ताशिगांग गांव लाहौल स्पीति जिले में है और मंडी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता हैं। यहां पर सीधा मुकाबला दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह तथा भाजपा के प्रत्याशी और कारगिल युद्ध के नायक खुशाल ठाकुर के बीच है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal Pradesh by-elections: 100% polling at world's highest polling station

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे