लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : मंडी लोकसभा, तीनों विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:34 IST

Open in App

शिमला, दो नवंबर हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई पर जीत हासिल कर ली है। उपचुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पार्टी आत्मावलोकन करेगी।

जुबल-कोटखाई सीट पर भाजपा प्रत्याशी नीलम सेराइक अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं, उन्हें महज 2,644 वोट मिले। सेराइक को पार्टी के बागी के हाथों हार झेलनी पड़ी, जिनके पिता पहले इस सीट से विधायक हुआ करते थे।

निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर और अर्की सीटें बरकरार रखी हैं। वह जुबल-कोटखाई सीट भाजपा से छीनने में कामयाब हुई है।

कभी भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में रही मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और करगिल युद्ध के अनुभवी सैनिक भाजपा प्रत्याशी कौशल ठाकुर को 7,490 वोटों के अंतर से हराया।

मंडी मुख्यमंत्री ठाकुर का गृह जिला है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हार पर पार्टी आत्मावलोकन करेगी।

फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय और जुबल-कोटखाई से रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज की है।

मंडी लोकसभा सीट पर प्रतिभा सिंह को 3,69,565 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को कौशल ठाकुर को 3,62,075 वोट मिले।

फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया (24,449) ने भाजपा के बलदेव ठाकुर (18,660) को 5,789 मतों के अंतर से हराया है।

वहीं, निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राज्य के पूर्व मंत्री डॉक्टर रंजन सुशांत को 12,927 वोट मिले हैं।

अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय (30,798) ने 3,219 वोटों के अंतर से भाजपा उम्मीदवार रतन सिंह पाल (27,579) को हराया।

जुबल-कोटखाई में कांगेस के रोहित ठाकुर (29,955) ने 6,293 वोटों के अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार चेतन सिंह ब्राग्टा (23,662) को हराया। वहीं भाजपा प्रत्याशी नीलम सेराइक अपनी जमानत भी नहीं बचा सकीं, उन्हें महज 2,644 वोट मिले।

राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांगा है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने ‘सेमीफाइनल’ जीत लिया है और अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा उपचुनाव में पार्टी की हार पर आत्मावलोकन करेगी।

ठाकुर ने कहा, ‘‘पार्टी अपनी कमियों को दूर करने के लिए रणनीति तैयार करेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।’’

गौरतलब है कि चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह