हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : मंडी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 10:56 IST2021-11-02T10:56:43+5:302021-11-02T10:56:43+5:30

Himachal Pradesh by-election: BJP candidate ahead in Mandi parliamentary seat | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : मंडी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : मंडी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे

शिमला, दो नवंबर करगिल युद्ध के नायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) खुशाल ठाकुर मंडी संसदीय सीट पर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रतिभा सिंह से 1855 मतों से आगे हैं।

प्रतिभा सिंह दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई के लिए हाल में हुए उपचुनाव के लिए 25 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर दूसरे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के रोहित ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी चेतन सिंह ब्रागता से 248 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के बागी प्रत्याशी ब्रागता निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के बलदेव ठाकुर से 47 मतों से आगे हैं। वहीं अर्की सीट पर कांग्रेस के संजय अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के रत्तन सिंह पाल से 943 मतों से आगे हैं।

मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 30 अक्टूबर को हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal Pradesh by-election: BJP candidate ahead in Mandi parliamentary seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे