लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना : सरकार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:03 IST

Open in App

शिमला, चार दिसंबर हिमाचल प्रदेश कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य के अर्हता प्राप्त सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह दावा एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को किया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अर्हता प्राप्त 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि अपनी पूरी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक देने के मामले में भी हिमाचल प्रदेश पहला राज्य था जिसने यह उपलब्धि अगस्त महीने के आखिर में प्राप्त की थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान नगारिकों के टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल भी उपस्थित रहेंगे।

इस बीच, कुछ दिन पहले राज्य के भाजपा अध्यक्ष और शिमला से सांसद सुरश कश्यप ने बयान जारी कर कहा था कि नड्डा राज्य के दौरे के दौरान एम्स बिलासपुर में बने बर्हिगमन रोगी विभाग का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब