हिमाचल चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम
By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 21:26 IST2022-10-18T21:04:33+5:302022-10-18T21:26:58+5:30
कांग्रेस ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं।

हिमाचल चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम
शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधानसभा सीट सेरज से चेतराम ठाकुर को टिकट दिया है। पार्टी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कुल्लू से सुंदर ठाकुर को टिकट मिला है। मंडी से चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री को हरोली, आशा कुमारी को डलहौजी तो वहीं सुखविंदर सुखू को नादौन से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है।
कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी (डलहौजी) और सुखविंदर सिंह सुक्खू (नादौन) को उम्मीदवार बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। मौजूदा विधानसभा में भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।
Congress releases the first list of 46 candidates for the Himachal Pradesh Assembly elections, which are to be held on November 12th. pic.twitter.com/O6ssJYyiEV
— ANI (@ANI) October 18, 2022
(इनपुट एजेंसी के साथ)