लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022ः भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, कुल 68 सीट पर उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 20, 2022 14:09 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को छह उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने पहले ही 62 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सीट हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। हिमाचल में कुल 68 विधानसभा सीट हैं। पार्टी ने इससे पहले 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

भाजपा की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रोफेसर रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

भाजपा की दूसरी सूची में जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से अधिकांश पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। ज्वालामुखी सीट पर पिछले चुनाव में रमेश धवाला ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है। उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाया गया है।

देहरा से पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले रविंद्र सिंह रवि को इस बार भाजपा ने ज्वालामुखी से चुनाव मैदान में उतारा है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 19 नये चेहरे शामिल थे। पार्टी ने एक मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया था जबकि दो मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया।

पहली सूची में भाजपा ने पांच महिलाओं को टिकट दिया था जबकि दूसर सूची में एक महिला को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार भाजपा ने कुल 68 सीटों में से छह पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं।

सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है। चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :चुनाव आयोगहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022Aam Aadmi Partyकांग्रेसजयराम ठाकुरप्रेमकुमार धूमलprem kumar dhumal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत