लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश ने कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:12 IST

Open in App

शिमला, पांच मई हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए सात मई से 16 मई तक राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया।

प्रवक्ता ने बताया कि ‘कोरोना कर्फ्यू’ लगाने का फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे लेकिन आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, दूरसंचार, जलापूर्ति और सफाई क्षेत्र को इससे छूट दी गई है।

उन्होंने बताया कि निर्माण स्थलों, बागवानी, कृषि और अन्य परियोजनाओं पर काम चालू रहेगा जबकि 31 मई तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी परिवहन वाहनों को 50 प्रतिशत क्षमता से चलाने की अनुमति होगी और अंतर-राज्यीय परिवहन सेवाएं भी जारी रहेंगी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रतिष्ठान राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत काम करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया और सभी विद्यार्थियों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सुझाए नियमों के तहत 11वीं कक्षा में प्रोन्नति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं