लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश कोविड प्रबंधन के मामले में सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शुमार: जयराम ठाकुर

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:46 IST

Open in App

धर्मशाला, 31 जुलाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश कोविड प्रबंधन के मामले में सबसे अच्छे राज्यों में शुमार है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज्यों ने भी सराहना की है।

कांगड़ा जिले की फतेहपुर विधानसभा सीट पर 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की 50 साल तक हिमाचल प्रदेश के साथ ही केंद्र में भी सरकार रही लेकिन जब महामारी की शुरुआत हुई तो राज्य में केवल 50 वेंटिलेटर ही उपलब्ध थे।

उन्होंने कहा, '' मैंने प्रधानमंत्री के समक्ष ये मुद्दा उठाया और पीएम केयर्स के तहत तत्काल प्रदेश को 500 नए वेंटिलेटर उपलब्ध कराए गए। कोविड प्रबंधन के मामले में हिमाचल सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शुमार है। राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि अन्य राज्यों ने भी सराहना की है।''

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में केवल एक ऑक्सीजन संयंत्र था और अब 10 संयंत्र संचालित हैं और 28 जल्द ही तैयार किये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद से ही फतेहपुर विधानसभा सीट रिक्त है जहां जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां