लाइव न्यूज़ :

पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी, AAP आगामी विधानसभा चुनाव में यहां सभी सीटों पर ठोकेगी ताल, शिमला में सत्येंद्र जैन किया रोड शो

By रुस्तम राणा | Updated: March 12, 2022 18:18 IST

उन्होंने कहा, पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजैन ने कहा, हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगेआप नेता ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का किया दावा

शिमला: आम आदमी पार्टी की निगाहें पंजाब चुनाव में बंपर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद हिमाचल प्रदेश के आगामी चुनाव पर हैं। इसी के चलते शनिवार को शिमला में आम आदमी पार्टी के द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शामिल हुए। 

रोड शो के दौरान शिमला में दिल्ली के मंत्री ने कहा, हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में आप सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था यहां खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा, पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हम आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

इस समय पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ जीत को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद उत्साहित है। पार्टी अपना विस्तार करने में लगी है। पार्टी ने पंजाब के अलावा, यूपी, उत्तराखंड और गोवा में चुनाव लड़ा था। जहां वह यूपी और उत्तराखंड में खाता नहीं खोल सकी, लेकिन गोवा में पार्टी को 2 सीटें हासिल हुई हैं। पंजाब में पार्टी ने 117 सीटों मे से 92 सीटों में विजय का पताका लहराया है।

आपको बता दें कि इसी साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होंगे। इस चुनाव को लेकर पार्टियां भी चुनावी मोड में आ गई है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने यहां रोड शो कर अपनी सक्रियता को दिखाया है। इस समय इस हिमालयी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।  

टॅग्स :Aam Aadmi Partyसत्येंद्र जैनSatyendra Jain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया