लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेशः 40 फीट नीचे नदी में गिरी बस, नौ लोगों की मौत और 25 घायल

By भाषा | Updated: November 25, 2018 20:36 IST

सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि राजधानी शिमला से 168 किलोमीटर दक्षिण जिले के खाद्री गांव के निकट शाम साढे चार बजे यह हादसा हुआ।

Open in App

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शनिवार को एक तेज गति से आ रही बस के एक पुल से नदी में गिर जाने की घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 25 अन्य घायल हो गए हैं। सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि राजधानी शिमला से 168 किलोमीटर दक्षिण जिले के खाद्री गांव के निकट शाम साढे चार बजे यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि बस नाहन जा रही थी कि इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल के घेरे को तोड़ती हुई 40 फीट नीचे नदी में गिर गयी। ठाकुर ने बताया कि तीन महिलाओं समेत चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल 25 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा चालक की लापरवाही का नतीजा लगता है क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुल पार करते समय बस तेज गति से चल रही थी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया