हिमाचल प्रदेश : खराब मौसम के चलते 80 लोग लाहौल-स्पीति में फंसे
By भाषा | Updated: October 22, 2021 01:26 IST2021-10-22T01:26:02+5:302021-10-22T01:26:02+5:30

हिमाचल प्रदेश : खराब मौसम के चलते 80 लोग लाहौल-स्पीति में फंसे
शिमला, 21 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में खराब मौसम के कारण 80 लोग फंसे हुए हैं। एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कारों में यात्रा करने वाले ग्यारह पर्यटक बटाल में फंसे लोगों में शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि वे बटाल में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह और 'चाचा-चाची का ढाबा' में ठहरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना बनाई गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।