लाइव न्यूज़ :

हिमाचल पुलिस ने वीरभद्र सिंह की सेहत के बारे में अफवाह उड़ाने पर दर्ज की प्राथमिकी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:27 IST

Open in App

शिमला,12 जून हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत के बारे में अफवाह उड़ाने वालों को शनिवार को चेतावनी दी और इस संबंध में सोलन जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया।

इससे एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी कि पूर्व मुख्यमंत्री का कोविड-19 से निधन हो गया है। गौरतलब है कि सिंह दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

पूर्व मंत्री और सोलन से भाजपा नेता मोहिंदर नाथ सोफत ने भी फेसबुक पर वीरभद्र के निधन के बारे में पोस्ट किया था। इससे पहले सिंह, कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उन्हें उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनकी हालत स्थिर है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने भी फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह स्वस्थ्य हैं और चिकित्सक उनकी देखभाल कर रहे हैं। इसके बाद सोफत ने अपना पोस्ट हटा लिया और खेद प्रकट किया।

राज्य की पुलिस ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक बयान में कहा,‘‘ इस प्रकार के कृत्य आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम का घोर उल्लंघन हैं, इसलिए राज्य पुलिस ऐसे तत्वों को इसे तत्काल रोकने की सलाह देती है।’’

इस बीच, सोलन के उप महापौर और स्थानीय कांग्रेस नेता राजीव कौरा और पार्षद सरदार सिंह की शिकायत पर आपदा प्रबंधन कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में किसी भानु वर्मा का नाम दर्ज है, लेकिन सोफत का नाम दर्ज नहीं किया गया है।

संपर्क किए जाने पर कौरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने सोफत के विरुद्ध प्राथमिकी इसलिए दर्ज नहीं कराई क्योंकि उन्होंने अपनी पोस्ट के लिए खेद व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो