लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को भगवान शिव का अवतार बताया

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:14 IST

Open in App

शिमला, 12 मार्च हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान शिव का अवतार बताया और कहा है कि उनके जैसा महान व्यक्ति ही भारत में कोरोना वायरस महामारी से निपट सकता था।

मंत्री ने शिवरात्रि पर एक मंदिर में आयोजित धार्मिक समारोह में यह टिप्पणी की थी। उन्होंने शुक्रवार को अपने उस बयान को उचित ठहराते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

इस बीच, कांग्रेस ने मंत्री के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और शिमला (ग्रामीण) से पार्टी के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि संभव है कि भारद्वाज ने प्रधानमंत्री की चापलूसी और अपने लिए मुख्यमंत्री का पद सुरक्षित करने के लिए ऐसा कहा हो।

मंत्री ने अपने बयान को सही ठहराते हुए शुक्रवार को कहा कि मोदी 137 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश भारत में कोरोना वायरस से सफलतापूर्वक निपटने में सफल रहे।

उन्होंने कहा कि सिर्फ कोई महापुरुष या अवतार ही ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह कहते हुए कोई गलती नहीं की कि वह भगवान शिव का अवतार हैं।’’

भारद्वाज (69) ने बृहस्पतिवार को जोर दिया था कि 2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिन केदारनाथ की गुफा में बिताए थे। उन्होंने कहा, “उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद है। उन्होंने भगवान शिव के अवतार के रूप में जन्म लिया है। पूरी दुनिया उन्हें एक विश्व नेता की तरह देख रही है।"

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भारद्वाज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मंत्री ने शायद प्रधानमंत्री की चापलूसी करने और राज्य का मुख्यमंत्री पद प्राप्त करने के लिए ऐसा बयान दिया हो।

उत्तराखंड के हालिया घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल के कई मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं और वे सोच रहे हैं कि जयराम ठाकुर भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस