लाइव न्यूज़ :

हिमाचल भूस्खलन : एक और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 15 हुई

By भाषा | Updated: August 13, 2021 10:23 IST

Open in App

शिमला, 13 अगस्त हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन स्थल से शुक्रवार को एक और शव मिलने के बाद, इस प्राकृतिक हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई। वरिष्ठ आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बुधवार को जिले में चौरा गांव के निकट हुए भूस्खलन के बाद से अब भी लापता 15 लोगों को खोजने के लिए आज सुबह बचाव अभियान पुन: आरंभ किया गया।

बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था। बृहस्पतिवार को चार और शव बरामद हुए थे और इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान सुबह साढ़े पांच बजे पुन: आरंभ किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार रात को अभियान स्थगित कर दिया था।

मोख्ता ने बताया कि बोलेरो गाड़ी के, यात्रियों समेत मलबे में दबे होने की आशंका है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाहन मलबे के साथ नीचे की ओर लुढ़क गया हो।

स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?