लाइव न्यूज़ :

हिमाचल सरकार कोविड ड्यूटी पर तैनात तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को देगी अनुग्रह राशि

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:55 IST

Open in App

शिमला, 15 अप्रैल कोविड महामारी के कारण राज्य की एक बार फिर चरमराती अर्थव्यवस्था के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को पर्यटन, परिवहन व शिक्षा क्षेत्र के लिये राहत उपायों की घोषणा की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि सीधे तौर पर कोविड मरीजों की सेवा में लगे तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सभी सरकारी कर्मियों के लिये 3000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

मंडी जिले के पाधार में बृहस्पतिवार को हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी निजी विद्यालयों, होटल, लॉज और अन्य पर्यटन इकाइयों को मांग शुल्क के भुगतान से दो महीने तक छूट दी जाएगी, जिसे बाद में किस्तों में बिना किसी विलंब शुल्क के अदा किया जा सकेगा।

ठाकुर ने पर्यटन उद्योग के लिये जून तक तीन महीनों के लिये सरकारी सहायता योजना की भी घोषणा की।

ठाकुर ने परिवहन क्षेत्र के लिये भी ब्याज सहायता योजना के साथ ही अप्रैल से तीन महीनों के लिये विशेष पथकर (एसआरटी) में 50 प्रतिशत की छूट की भी घोषणा की।

टैक्सियों और अनुबंध वाहनों को भी यात्री कर में 50 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं