हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किए

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:34 IST2021-12-15T19:34:32+5:302021-12-15T19:34:32+5:30

Himachal Government sets up Grievance Redressal Cells in Delhi, Chandigarh | हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किए

हिमाचल सरकार ने दिल्ली, चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किए

शिमला, 15 दिसंबर हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली और चंडीगढ़ में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि नई दिल्ली, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए, नई दिल्ली में हिमाचल सदन और चंडीगढ़ में हिमाचल भवन में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में किसी भी शिकायत के लिए संबंधित व्यक्ति लैंडलाइन टेलीफोन नंबर 011-21610380 और चंडीगढ़ के लिए 0172-2637504 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिकायतों और सुझावों के लिए एक ‘ड्रॉप बॉक्स’ भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निवारण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal Government sets up Grievance Redressal Cells in Delhi, Chandigarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे