लाइव न्यूज़ :

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाया

By भाषा | Updated: January 26, 2020 06:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की।महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से राज्य सरकार के खजाने पर 250 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने राज्य के 50वें स्थापना दिवस के मौके पर बिलासपुर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से राज्य सरकार के खजाने पर 250 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। ठाकुर ने झंदत्ता में लोक निर्माण विभाग के मंडलीय कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके अलावा शहीद अश्विनी कुमार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झंदत्ता की अतिरिक्त इमारत के लिए तीन करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

ठाकुर ने कहा कि राज्य के 50वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सालभर में 51 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम राज्य की विकास यात्रा को दिखाने के लिए होंगे। उन्होंने लोगों से इस समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया