लाइव न्यूज़ :

हिमाचलः कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा विधायक नेहरिया के निलंबन, गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:11 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 26 जून कांग्रेस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपों को लेकर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विशाल नेहरिया के खिलाफ शनिवार को यहां प्रदर्शन करते हुए उनके निलंबन की मांग की।

कांग्रेस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की है।

शादी के दो महीने बाद विधायक की पत्नी ओशिन शर्मा ने शुक्रवार को अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शर्मा ने सोशल मीडिया पर 11 मिनट का एक वीडियो भी जारी किया, जो कि वायरल हो गया।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) की अधिकारी शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने कई बार उन्हें मानसिक एवं शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया।

कांगड़ा जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के नगरोटा सूरियान में शर्मा प्रखंड विकास अधिकारी के रूप में तैनात हैं। नेहरिया और शर्मा की शादी इस साल 26 अप्रैल को हुई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेहरिया ने कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और शनिवार को अपना बयान दर्ज कराया।

इस मामले में पूछे जाने पर भाजपा के प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, ‘‘ इस मुद्दे का वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस में लिखित में शिकायत भी की गई है। पुलिस अब शिकायत के अनुसार कार्रवाई करेगी। सरकार इस विषय पर किसी तरह का दबाव नहीं डालने जा रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह एक पारिवारिक मामला है जो पति और पत्नी के बीच का है। पुलिस इस पर गंभीरता से कार्रवाई करेगी और सरकार किसी भी तरह का दबाव नहीं डालने जा रही। मैं आपको आश्वासन देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया