हिमाचल कांग्रेस ने आयोजित की जनाक्रोश रैली
By भाषा | Updated: June 27, 2021 00:31 IST2021-06-27T00:31:31+5:302021-06-27T00:31:31+5:30

हिमाचल कांग्रेस ने आयोजित की जनाक्रोश रैली
शिमला, 26 जून हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को जिले के नारकंडा में एक जनाक्रोश रैली आयोजित की जिसमें केंद्र और राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया।
प्रदेश कांग्रेस जनाक्रोश सप्ताह मना रही है और इसकी पहली सार्वजनिक सभा नारकंडा में आयोजित की गयी।
रैली को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव और हिमाचल प्रदेश प्रभारी संजय दत्त तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौड़ ने कहा कि लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।