लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के सोलन में इमारत ढही: हादसे में 6 जवानों समेत 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By स्वाति सिंह | Updated: July 15, 2019 08:33 IST

हादसे के वक्त सेना जवानों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के सोलन में कुमारहट्टी स्थित रविवार को दोपहर बाद एक ढाबा अचानक ढह गया।हादसे के वक्त सेना जवानों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे।

हिमाचल प्रदेश के सोलन में कुमारहट्टी स्थित रविवार को दोपहर बाद एक ढाबा अचानक ढह गया। इस हादसे में छह सैनिकों और एक नागरिक समेत सात की मौत हो गई है। दरअसल, यह ढाबा रोड के किनारे था। जिसके चलते सैनिक खाना खाने के लिए यहां रुके थे।

ख़बरों की मानें तो हादसे के वक्त सेना जवानों के साथ उनके परिवार के लोग भी थे। राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। 

इस ढाबे में 37 लोग फंस गए थे। घटना के वक्त सेना के जवान संभवत: वहां खाना खाने के लिए रुके थे। शुरुआत में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के निदेशक सह विशेष सचिव डी सी राणा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो दलों, एक हरियाणा के पंचकूला से और दूसरी हिमाचल के सुन्नी से, ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य किया। राणा ने बताया कि एनडीआरएफ का तीसरी दल सोमवार सुबह पंचकूला से पहुंचेगा। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'सोलन के समीप कुमारहट्टी में एक निजी होटल ढहने की अति दुःखद सूचना मिली है। राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन जुटा है। लोगों को सुरक्षित बचाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।'  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह