लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने विधानसभा का विशेष सत्र संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फोन कर हिमाचल प्रदेश के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया।

उन्होंने भारत के राष्ट्रपति को सूचित किया कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘स्वर्णिम’ हिमाचल मना रही है, क्योंकि इस वर्ष 25 जनवरी को राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती के अवसर पर वर्ष भर तक आयोजित होने वाले समारोह मनाए जाएंगे।

इस दौरान हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार भी मौजूद थे।

राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को फोन कर महत्वाकांक्षी दस करोड़ डॉलर की एडीबी परियोजना (पहला चरण) को पुनर्बहाल करने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय ढांचा निर्माण करना है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि एडीबी परियोजना को पुनर्बहाल करने के राज्य के आग्रह पर विचार किया जाएगा और प्रस्ताव को तुरंत भेजने के लिए कहा।’’

ठाकुर ने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बात की और उनसे आग्रह किया कि मंडी जिले में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जल्द मंजूरी देने के साथ ही शिमला, भुंतर और कांगड़ा के हवाई अड्डों के विस्तार को भी मंजूरी दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं