केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:25 IST2021-07-07T20:25:34+5:302021-07-07T20:25:34+5:30

Himachal CM congratulates Anurag Thakur on being made Union Cabinet Minister | केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर को बधाई दी

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर को बधाई दी

शिमला, सात जुलाई हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर अनुराग सिंह ठाकुर को बधाई दी है। यह जानकारी बुधवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर अनुराग सिंह ठाकुर का कार्यकाल उपलब्धियों से भरपूर होगा।

उन्होंने कहा कि उनका दर्जा बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री किए जाने से हिमाचल प्रदेश को काफी फायदा मिलेगा।

प्रवक्ता के मुताबिक अनुराग ठाकुर का दर्जा बढ़ाए जाने के लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि छोटा राज्य होने के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी इसी राज्य से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Himachal CM congratulates Anurag Thakur on being made Union Cabinet Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे