लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट कार्ड सौंपे

By भाषा | Updated: June 17, 2021 20:25 IST

Open in App

शिमला, 17 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व 40 अन्य भाजपा विधायकों के साथ ही पिछले विधानसभा चुनाव में पराजित हुए 23 पार्टी उम्मीदवारों ने मौजूदा सरकार के तहत अब तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में रिपोर्ट पेश की है। एक पार्टी प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि ठाकुर (56) ने अपना रिपोर्ट कार्ड भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना को मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में सौंपा। शर्मा ने कहा कि पांच बार के विधायक ठाकुर ने अपनी सरकार के तहत अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र सिराज में हुए विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ठाकुर के रिपोर्ट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। शर्मा ने कहा कि भाजपा के कुल 43 विधायकों में से 41 विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के बारे में रिपोर्ट कार्ड सौंपे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में राज्य प्रभारी बनने के बाद हिमाचल प्रदेश के अपने पहले दौरे में खन्ना ने सभी भाजपा विधायकों और 2017 के चुनाव में पराजित उम्मीदवारों को किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।

पिछले चुनाव में भाजपा के 44 उम्मीदवार विजयी रहे थे। लेकिन एक विधायक नरिंदर ब्रागटा की हाल ही में कोविड के कारण मृत्यु हो गई थी। वहीं विधान सभाध्यक्ष विपिन सिंह परमार को अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपनी थी क्योंकि वह संवैधानिक पद पर हैं।

इसके अलावा, मंडी से असंतुष्ट भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। भाजपा के 24 पराजित उम्मीदवारों में से एक प्रेम सिंह दारिक ने भी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी क्योंकि अब वह पार्टी के सदस्य नहीं हैं।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि उम्मीदवारों और विधायकों ने बृहस्पतिवार को शिमला में संपन्न पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन बैठक के दौरान अपना रिपोर्ट कार्ड जमा किया था। बैठक के दौरान, यह तय किया गया कि 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा क्योंकि 25 जून, 1975 को ही देश भर में आपातकाल लागू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू