लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव: देश के पहले मतदाता ने किन्नौर में मतदान किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:54 IST

Open in App

शिमला, 30 अक्टूबर स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा के मतदान केंद्र पर मंडी संसदीय उपचुनाव के लिये अपना वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

किन्नौर के उपायुक्त ने मतदान केंद्र के बाहर नेगी का अभिवादन किया। साल 1951 के आम चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेगी के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने लाल कालीन बिछाया था। इस अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए गए।

नेगी ने कहा कि देश के विकास और बेदाग सरकार के चुनाव के लिए सभी को वोट देना चाहिए।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंडी उपचुनाव में ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस की ओर से दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मैदान में हैं। दोनों के बीच करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह