लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव: देश के पहले मतदाता ने किन्नौर में मतदान किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:47 IST

Open in App

शिमला, 30 अक्टूबर स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 104 वर्षीय श्याम सरन नेगी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा के मतदान केंद्र पर मंडी संसदीय उपचुनाव के लिये अपना वोट डाला।

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।

किन्नौर के उपायुक्त ने मतदान केंद्र के बाहर नेगी का अभिवादन किया। साल 1951 के आम चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले नेगी के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने लाल कालीन बिछाया था। इस अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए गए।

नेगी ने कहा कि देश के विकास और बेदाग सरकार के चुनाव के लिए सभी को वोट देना चाहिए।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंडी उपचुनाव में ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह मैदान में हैं। दोनों के बीच करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है