लाइव न्यूज़ :

हिमाचल उपचुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:22 IST

Open in App

शिमला, 27 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी. पॉलरासु ने बुधवार को मंडी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पॉलरासु ने मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह और पुलिस प्रमुख संजय कुंडू के साथ लोकसभा क्षेत्र के जिन इलाकों का दौरा किया उनमें लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिले तथा चम्बा जिले का पांगी सब डिवीजन शामिल है। दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह कांग्रेस की ओर से यहां चुनाव मैदान में हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल युद्ध के नायक कुशल सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

मंडी संसदीय सीट और अरकी, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शनिवार को होगा जिसमें 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के रहने की उचित व्यवस्था की जाए क्योंकि घाटी में पहले ही हिमपात हो चुका है।

किन्नौर के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सीईओ को बताया कि जिले में 129 मतदान केंद्र बनाये गए हैं और चुनाव कर्मी 28 अक्टूबर को अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। बाद में सीईओ और अधिकारियों ने मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का जायजा लिया जहां मतदान के बाद ईवीएम रखी जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग