लाइव न्यूज़ :

गंजम जेल के कैदियों की बनाई गई पहाड़ी झाड़ू जल्द बाजार में बिकेगी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 11:07 IST

Open in App

बेरहामपुर, 10 सितंबर ओडिशा के गंजम जिले में एक जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पहाड़ी झाड़ू जल्द ही बाजार में उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन ने ओडिशा ग्राम विकास एवं विपणन सोसाइटी (ओआरएमएएस) और मिशन शक्ति के सहयोग से छत्रपुर उप-जेल के कैदियों को पहाड़ी झाड़ू बनाने का मंगलवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया।

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक शिंदे भाऊसाहेब और जिलाधिकारी विजय कुलंगे ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

जेल के लगभग 150 कैदियों में से 44 ने प्रशिक्षण लिया और जेल के अंदर पहाड़ी झाड़ू बनाने में रुचि दिखाई।

ओआरएमएएस जिला इकाई के उप प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ज्योति प्रकाश मोहंती ने कहा, “हमने उन्हें पहाड़ी झाड़ू, बांस की छड़ी और प्लास्टिक पाइप जैसे सभी कच्चे माल उपलब्ध कराए।”

उन्होंने कहा, “लागत शुल्क के तौर पर, हम प्रत्येक पहाड़ी झाड़ू के लिए सात रुपये दे रहे हैं।”

झाडू जिला प्रशासन द्वारा स्थापित गंजम हाट की सभी खुदरा दुकानों और बरहामपुर में थोक विक्रेताओं के लिए उपलब्ध होंगी, जबकि गंजम गृहिणी प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड उत्पादों का विपणन करेगी।

इसके अलावा, बंदियों को आलू, शकरकंद और केले के चिप्स जैसे सूखे खाद्य पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह