किसान आंदोलन के समर्थन में सत्ताधारी झामुमो एवं कांग्रेस का पूरे राज्य में राजमार्ग जाम

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:04 IST2021-02-06T20:04:48+5:302021-02-06T20:04:48+5:30

Highway jams of the ruling JMM and Congress in support of Kisan movement | किसान आंदोलन के समर्थन में सत्ताधारी झामुमो एवं कांग्रेस का पूरे राज्य में राजमार्ग जाम

किसान आंदोलन के समर्थन में सत्ताधारी झामुमो एवं कांग्रेस का पूरे राज्य में राजमार्ग जाम

रांची, छह फरवरी झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस एवं वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में राज्य के विभिन्न इलाकों में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों को दिन में कुछ घंटे के लिए जाम किया। इससे राजमार्गों पर यातायात बाधित रहा लेकिन इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं है।

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के मेदिनीनगर, पलामू, देवघर, धनबाद, हजारीबाग, राजधानी रांची, कोडरमा आदि अनेक जिलों से दिन में बारह बजे राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर जाम किये जाने की सूचना है लेकिन इस दौरान कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है।

सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर धरना एवं सड़क जाम के कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहे। उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर सड़क जाम का यह कार्यक्रम कुछ समय का ही रहा जिससे आम लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी हुई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि पूरे राज्य में किसानों के समर्थन में बंद रखा गया और आम लोगों ने इसमें पार्टी का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार किसानों का गला घोंटने का प्रयास कर रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा।

इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी आज राज्य में कांग्रेस समर्थित राजमार्ग बंद को पूरी तरह से सफल बताया और किसानों के हक मारने के लिए केन्द्र सरकार तथा भाजपा की आलोचना की।

दूसरी ओर भाजपा के प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने राज्य में राजमार्गों के बंद किये जाने को पूरी तरह विफल बताते हुए दावा किया कि आज देश की जनता केन्द्र सरकार के साथ खड़ी है और कहीं भी विपक्षी दलों को आम किसानों का समर्थन नहीं प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां तो राज्य सरकार ही बंद के साथ खड़ी थी फिर भी इसका कोई प्रभाव राज्य में नजर नहीं आया।

हालांकि आज राज्य के अनेक इलाकों में आम लोग कुछ घंटों के राजमार्ग जाम से परेशान रहे और लोग खेतों से होकर अपने गंतव्य को जाते नजर आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Highway jams of the ruling JMM and Congress in support of Kisan movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे